कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में युवा क्लब कोसली की ओर से सातवीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-10 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नठेरा के मयंक यादव और लड़कियों में निंदाना (रोहतक) की खुशी प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता में कोसली, रोहतक, झज्जर और नारनौल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और ओपन वर्ग के मुकाबलों के साथ महिला मटका दौड़ और रस्साकशी स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं।
अंडर-10 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नठेरा के मयंक यादव प्रथम, मौतला खुर्द के पीयूष द्वितीय और भाकली के कार्तिक तृतीय रहे। लड़कियों में निंदाना (रोहतक) की खुशी प्रथम, साल्हावास (झज्जर) की मीनाक्षी द्वितीय और नठेरा की भूमिका तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-12 लड़कों की 200 मीटर दौड़ में मौतला के देव कुमार प्रथम, रोहतक के यश सिवाच द्वितीय और निंदाना के रचित तृतीय रहे। 400 मीटर में रचित प्रथम, यश सिवाच द्वितीय और देव कुमार तृतीय रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पायल प्रथम, तन्नू द्वितीय और खुशी तृतीय रही। 400 मीटर में तन्नू प्रथम, बाबडोली की कीर्तिका द्वितीय और कोसली की जॉन्सी तृतीय रही।
अंडर-14 लड़कों की 200 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, गौरव द्वितीय और गुरमीत तृतीय रहे। 800 मीटर में गौरव प्रथम, सागर द्वितीय और अरुण तृतीय रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और खुशी तृतीय रही। 800 मीटर में तन्नू प्रथम, पलक द्वितीय और निधि तृतीय रही।
ओपन वर्ग की लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में सरजीत प्रथम, निंदाना के अक्षय द्वितीय और रोहतक के अक्षयपाल तृतीय रहे। लड़कियों की 400 मीटर में अंतिम प्रथम, तन्नू द्वितीय और नैन्सी तृतीय रही। 1500 मीटर में ऊंचा माजरा की निधि प्रथम, किंजल द्वितीय और साल्हावास की स्नेहा तृतीय रही। महिला मटका दौड़ में नारनौल की रीना प्रथम, मीलों द्वितीय और पलड़ा की ममता तृतीय रही। महिला रस्साकशी में युवा क्लब कोसली की टीम विजेता रही।
आयोजकों ने बताया कि क्लब का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। समाजसेवी ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।