फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदू स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए सामग्री वितरित

Wed, 26 Feb 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 41हिंदू स्कूल में बोर्ड परीक्षा की सामग्री की जांच करते विभाग का स्टॉफ। स्रोत : स्वय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर शहर के हिंदू स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बोर्ड की परीक्षा गाइडलाइन के बारे में सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को बताया। उसके बाद सभी परीक्षा केंद्रों से सुपरिटेंडेंट व अन्य सदस्यों को परीक्षा संबंधी सामग्री वितरित की गई। 10वीं और 12वीं की 27 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र घोषित विद्यालयों को परीक्षा से पहले कक्ष से संबंधित समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता के तौर पर लगाए जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वीं में करीब 4 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें