रेवाड़ी। मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही छाते, रेनकोट और तिरपाल की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर अगल-अलग आकार और डिजाइन के छाते मिल रहे हैं। इस बार छातों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कार्टून थीम वाले छाते और रेनकोट बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
बारिश से बचाव के लिए लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में दुकानों पर छाता, रेनकोट और तिरपाल की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। शहर के बावल चौक, नई वाली चौक और शिव चौक सहित अन्य बाजारों में रंग-बिरंगे छाते, रेनकोट और अलग-अलग आकार की तिरपाल से दुकानें सज गई हैं।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार छातों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 200 रुपये में मिलने वाला सामान्य छाता अब करीब 250 रुपये में बिक रहा है। बच्चों के छाते 150 से 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन वाले छातों की कीमत 350 से 580 रुपये तक पहुंच गई है।
बावल चौक के दुकानदार राहुल यादव ने बताया कि इस बार पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केवल छातों ही नहीं, बल्कि रेनकोट और तिरपाल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
मेन बाजार के दुकानदार प्रदीप ने बताया कि स्कूली बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोग तक रेनकोट खरीद रहे हैं। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए प्रिंटेड व रंग-बिरंगे रेनकोट उपलब्ध हैं।
व्यापारियों के अनुसार, इस बार छातों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 200 रुपये में मिलने वाला सामान्य छाता अब लगभग 250 रुपये में बिक रहा है। बच्चों के छाते 150 से 200 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन वाले छातों की कीमत 350 से 580 रुपये तक पहुंच गई है।
बावल चौक के दुकानदार राहुल यादव ने बताया कि मानसून को देखते हुए इस बार पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया गया था। मौसम की शुरुआत के साथ ही बिक्री लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि केवल छातों ही नहीं, बल्कि रेनकोट और तिरपाल की मांग में भी अच्छी तेजी आई है।
मेन बाजार के दुकानदार प्रदीप के अनुसार, स्कूली बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोग तक रेनकोट खरीद रहे हैं। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून थीम वाले रेनकोट, जबकि युवाओं और बड़ों के लिए प्रिंटेड व रंग-बिरंगे डिजाइन उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने इस बार कई नए विकल्प भी बाजार में उतारे हैं।