फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, मार्ग भी परिवर्तित

Thu, 22 Jan 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर ट्रेन पकड़ने के ​लिए खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से जयपुर मंडल के अंतर्गत फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके तहत अटेली, मिर्जापुर बाछोद और नारनौल रेलवे स्टेशन के मध्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। कई ट्रेनें रद्द की गई है जबकि कुछ के मार्ग बदले हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यह कार्य रेल परिचालन की सुरक्षा और भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस और रेवाड़ी मदार एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी तक कुल 29 ट्रिप रद्द रहेगी। जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक कुल 14 ट्रिप और भिवानी-जयपुर स्पेशल भी 31 जनवरी तक 14 ट्रिप रद्द रहेगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 23 जनवरी से 26 जनवरी, 29 जनवरी और 31 जनवरी को कुल 7 ट्रिप रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी रींगस-रेवाड़ी स्पेशल भी इन्हीं तिथियों में 7 ट्रिप रद्द रहेगी।


परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह ट्रेनें
गोड्डा-दौराई ट्रेन 27 जनवरी, 3 फरवरी और 10 फरवरी को गोड्डा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रहेगा। दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 15 फरवरी तक कुल 29 ट्रिप अपने परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
-
चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 9 ट्रिप परिवर्तित
चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 25 जनवरी, 28 जनवरी, 1 फरवरी, 4 फरवरी, 8 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को कुल 9 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से चलेगी और अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, या अधिकृत वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें