रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शोरशराबा कर शांति भंग करने के मामले में दो आरोपियों बिहार के जिला पूर्वी चंपारण के गांव चिनदानपुर हाल किरायेदार मोहल्ला हंस नगर निवासी सोनू महतो और बिहार के जिला पूर्वी चंपारण के गांव समचैक हाल किरायेदार मोहल्ला हंस नगर निवासी लखींद्र को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 21 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी के गेट नं 2 के सामने शराब के ठेके के पास दो लोग हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।