स्वच्छता अभियान चलाते राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग के निकट मालती नदी पर यहीं बनेगा पुल।
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता भी हुई जिसमें मनवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला समाज कल्याण विभाग ने भाषण और निबंध प्रतियोगिता का विषय छुआछूत निर्धारित किया था। विभाग के नरेंद्र दहिया एवं अनीत यादव ने स्वयंसेवकों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में मनवर ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और धीरज गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। नरेंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। प्राचार्य दयावती ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि युवा ही देश की रीढ़ हैं और वे समाज से कुरीतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता यादव एवं दीपक कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नशा मुक्ति के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली जो महाविद्यालय से शुरू होकर खरखड़ा गांव तक पहुंची। स्वयंसेवकों ने सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। शाम को आयोजित युवा सभा में आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।