फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंजू ने छत पर लगाई बगिया, हरियाली संग फैली खुशबू

Mon, 02 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मंजू वशिष्ठ
विज्ञापन
रेवाड़ी। कालाका रोड स्थित विकास नगर निवासी मंजू वशिष्ठ (45) ने अपने घर की बालकनी और छत पर फूल पौधे लगाए हैं। इससे न सिर्फ हरियाली फैली है बल्कि घर में खुशबू फैली रहती है।
विज्ञापन

मंजू वशिष्ठ चार वर्षों से पौधे लगा रही हैं। पौधे लगाने की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से मिली है। मंजू ने बताया कि बचपन से ही पेड़-पौधों से लगाव रहा। यही कारण है कि जब वे शहर में आकर बसीं तो यहां भी हरियाली से जुड़ाव बनाए रखा।
एक वर्ष पहले उन्हें तुलसी का पौधा होशियार सिंह यादव ने भेंट किया था। इसके बाद उन्होंने गुड़हल, पाम, गुलाब, तुलसी, गेंदा पारस पीपल आदि के पौधे लगाए। हर मौसम में खिले फूल घर के वातावरण को ताजगी से भर देते हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम पौधों के बीच समय बिताने से मन को शांति मिलती है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हरियाली उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है।
बताया कि बेटी पूनम वशिष्ठ और दीपा बगिया में सहयोग करती हैं। रविवार को जब सभी की छुट्टी होती है, तो पूरे परिवार का समय पौधों की देखभाल में ही बीतता है। इससे न केवल पौधों की सही देखरेख होती है, बल्कि परिवार के बीच आपसी जुड़ाव भी मजबूत होता है।

ऑर्गेनिक खाद का करती हैं इस्तेमाल :
मंजू वशिष्ठ ने बताया कि वे रासायनिक खाद की बजाय पूरी तरह ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करती हैं। यह खाद वे अपने गांव नससिंहपुर गढ़ी से लेकर आती हैं। ऑर्गेनिक खाद के उपयोग से पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है और फूलों में ज्यादा रौनक देखने को मिलती है। गांव में पहले से ही उनके परिवार द्वारा फूल और पौधे लगाए जाते रहे हैं, उसी परंपरा को वे शहर में भी आगे बढ़ा रही हैं।

इस मौसम में पौधों की देखभाल बहुत जरूरी:
बावल मार्ग पर नर्सरी संचालक जतिन कुमार ने बताया कि इस मौसम में पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है। पहले तो उन्हें ज्यादा धूप या ठंड से बचाएं। मिट्टी को हमेशा नम रखें, लेकिन पानी की अधिकता न होने दें। पौधों के आसपास घास साफ रखें ताकि पोषक तत्व कम न हों। पत्तियों पर धूल या कीड़े लग जाएं तो हल्का पानी या जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करें। नए पौधों को सीधे हवा या ठंड से सुरक्षित जगह पर रखें। समय-समय पर पोषक तत्व वाले खाद डालें। बीमार पौधों को अलग करें ताकि बाकी स्वस्थ रहें। मौसम के हिसाब से छाया या छत्री का प्रयोग करें। नियमित रूप से पौधों की जाँच करते रहें। इस तरह पौधे इस मौसम में स्वस्थ और हरे-भरे रहेंगे।

मंजू वशिष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें