फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मनीषा और निकिता प्रथम

Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। गांव कृष्ण नगर ​स्थित महिला सरकारी रीजनल सेंटर में आयोजित पोस्टर मेकिंग में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव कृष्ण नगर स्थित महिला सरकारी रीजनल सेंटर में विश्व जल दिवस पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. यशपाल शर्मा रहे। इस दौरान पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में मनीषा और निकिता प्रथम रहीं।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति, हस्ताक्षर अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य धरोहर है। इसको संरक्षित रखना हम सब का दायित्व बनता है। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनीषा व निकिता प्रथम, गीतिका व तन्नू द्वितीय तथा दीपिका व अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। साक्षी, प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस 2025 की थीम ग्लेशियर संरक्षण थी, जिसका उद्देश्य ग्लेशियरों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल देना है। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. प्रवेश कुमारी, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रदीप, पूजा यादव, सुनिता यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें