फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल में मनेठी और खो-खो स्पर्धा में बलवाड़ी की टीम विजेता

Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि रविंद्र सिं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से न्यू ऐरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। वॉलीबॉल में मनेठी और खो-खो में बलवाड़ी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह हाथी और स्कूल संचालक नरेंद्र यादव ने खेलकूद का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, खो-खो और रेस प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्थानों से आई टीमों के बीच हुए खो-खो मुकाबले में बलवाड़ी व वॉलीबॉल में मनेठी की टीम विजेता रही। वहीं 400 मीटर के महिला वर्ग में प्रथम मीनाक्षी और 400 मीटर के पुरुष वर्ग में पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में लॉन्ग जंप में महिला वर्ग में सोनम और पुरुष वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेश, कोच व गजेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर वीरपाल तंवर, अध्यक्ष, नव युवा क्लब पाड़ला के साथ नव युवा क्लब पाड़ला के सदस्य नवीन शर्मा, कर्मपाल, गोरधन, विक्की पंच, अरविंद, परमजीत, कुणाल, हिमांशु, कर्मवीर, आदेश, अमित, अमन, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें