फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 के तहत अबतक 1575 विद्यार्थियों ने किए आवेदन

Wed, 01 Jan 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी सुपर-100 के तहत 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। जिले में अभी तक 1575 आवेदन आए हैं।
सुपर-100 के तहत 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी 2025 को होगी। इसके बाद 20 फरवरी 2025 को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं लेवल-2 की परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल 2025 को जारी होगा। मिली जानकारी के मुताबिक पांच मई 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है।



राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह महंगी पढ़ाई करवा सकें। उनकी सहायता व सहयोग के लिए प्रदेश सरकार की यह सुपर-100 स्कीम है, इसमें दाखिल होने के पश्चात विद्यार्थी के रहने, खाने व पढ़ाई का पूरा खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तर पर आवेदन की स्थिति

खंडआवेदन संख्या

बावल424

जाटूसाना198

खोल200

नाहड़236

रेवाड़ी517



वर्जन

सुपर-100 परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल जिले में अब तर 1575 आवेदन आ चुके हैं। सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें