फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेठी एम्स के लिए ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से जमीन देने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
मनेठी एम्स की जमीन को लेकर ई-भूमि पोर्टल के संबंध में निर्देश देते डीसी - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के महत्वाकांक्षी मनेठी एम्स प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए ई-भूमि पोर्टल को 10 जुलाई तक खोला हुआ है ताकि भूस्वामी ई-भूमि पोर्टल पर स्वेच्छा से अपनी जमीन सरकार को आसानी से दे सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह बात वीरवार को राजस्व, वन, खनन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मनेठी एम्स प्रोजेक्ट की जमीन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी गांव में रहकर भू स्वामियों को स्वेच्छा से जमीन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित और उनका मार्गदर्शन करें।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से मनेठी एम्स के लिए जमीन की आवश्यकता जनवरी में अपलोड की थी। लॉकडाउन के दौरान बंद हुए पब्लिक डीलिंग के कार्यों के कारण सरकार ने दोबारा से ई भूमि पोर्टल को मनेठी एम्स के लिए 10 जुलाई तक खोला हुआ है। मनेठी एम्स प्रोजेक्ट पूरे विवरण के साथ पर ई भूमि पोर्टल पर क्रमांक नंबर 39 पर अपलोड है। मनेठी एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू स्वामी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन सरकार को देने के लिए स्वयं ऑनलाइन माध्यम से, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से, पटवारी के पास बैठकर या सरकार द्वारा अधिकृत एग्रीग्रेटर के माध्यम से अपनी पेशकश कर सकते हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, डीएफओ सुंदर लाल सांभरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें