फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: व्यक्ति ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखकर लगाया फंदा, पत्नी और साले समेत तीन पर मामला दर्ज

Fri, 03 May 2024 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सत्यवीर (39) की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर काहनवास मोड पर टायर पंचर की दुकान है। 
विज्ञापन
मृतक सत्यवीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव मुंडिया खेड़ा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और 5 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें सत्यवीर ने लिखा था कि उसकी मौत के लिए महिपाल, उसकी पत्नी मंजूबाला और मंजूबाला का भाई फौजी जिम्मेदार हैं। उन्होंने उसे धोखा दिया है। फिलहाल धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मुंडिया खेड़ा निवासी धनराज ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर (39) की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर काहनवास मोड पर टायर पंचर की दुकान है। रोजाना की तरह वीरवार को भी वह अपनी दुकान पर गए थे। इसके बाद सूचना मिली कि पिता सत्यवीर ने दुकान के पीछे खेत में पेड़ से फांसी लगा ली है। सुसाइड नोट में सत्यवीर ने लिखा है, 'मैंने आरोपी से 5 मंजिल का मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था।

इसके एवज में आरोपियों को 5 लाख रुपये दिये गये थे। बाकी पैसे 30 अप्रैल को देने थे, लेकिन महिपाल ने कहा कि एग्रीमेंट का समय पूरा हो चुका है, अब दिए गए पैसे और घर को भूल जाओ। सत्यवीर ने लिखा है कि उक्त आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। अब वह मकान उसके बच्चों को दिया जाए, जिसके लिए समझौता हुआ है। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
धनराज की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल अभी की जा रही है। -सुरेश कुमार, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें