फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

Tue, 06 Feb 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पुराना बिजली घर स्थित आदर्श नगर में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को लाठी-डंडों पिटाई कर दी। हमलावरों ने बचाने आए उसके भाई के साथ भी मारपीट की। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर निवासी गौरव ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी उनके पड़ोसी मदन व उसके लड़के भानु व रोहित उर्फ तोता, सतीश, पुनीत आदि ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं हमलावरों ने बचाव करने आए उनके भाई सिकंदर से भी हाथापाई की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने के बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें