फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्क फ्राम होम के नाम पर ठगे 3.41 लाख रुपये ठगे

Mon, 18 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कंपनी के कर्मचारी से वर्क फ्राम होम के नाम पर 3.41 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिमाचल के पालमपुर कांगड़ा निवासी राहुल ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते है और धारूहेड़ा सेक्टर-6 में रह रहे है। 6 मई को मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें वर्क फ्राम होम से मुनाफे का लालच देकर उनसे खाते में 150 रुपये ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन करवाकर 1000 रुपये ट्रांसफर करवाए। 15 मिनट बाद उसके खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए जिससे उसे लालच आ गया।
शिकायत में बताया कि इसके बाद उसे अधिक पैसे कमाने के लिए ट्रेडिंग करने को कहा। उससे 7 और 8 मई को अलग-अलग खातों में 3.41 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। खाता खाली होने पर जब उसने अपने पैसे वापस निकालने चाहे तो उससे और पैसे लगाने को कहा गया। पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास होने पर मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें