फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ को जीवन का हिस्सा बनाएं : आचार्य कलावती

Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25जैनाबाद के राव पुन चंद समारोह स्थल पर एक दिवसीय आर्य महासम्मेलन का दृश्य। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। नवसंवत्सर पर जैनाबाद के राव पुन चंद समारोह स्थल पर एक दिवसीय आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें यज्ञ करने के लिए प्रेरित किया गया।
संतों की दिव्य वाणी और भजनों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। हवन के दौरान आचार्य कलावती ने कहा कि हवन सभी कर्मों में सर्वश्रेष्ठ है। यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घरों में नियमित रूप से हवन करें और यज्ञ को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि माता-पिता, सास-ससुर और बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि जो अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करता है, उसे जीवन में सफलता और आत्मिक शांति अवश्य प्राप्त होती है। महंत लाला दास के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे गांव को धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन की अध्यक्षता महंत लाला दास एवं रघुवीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाशय जसवंत आर्य, भरत सिंह, बहन कलावती, चंचल शास्त्री, कमल, महाशय सुंदर लाल, रामोतार, नरेश आचार्य, नवीन सत्येंद्र, जय प्रकाश सहित अनेक संत उपस्थित रहे। इस आयोजन की व्यवस्था खुशी राम (पूर्व पंच), बाबा उद्योदास सेवा समिति एवं आर्य समाज जैनाबाद द्वारा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें