फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा बाॅक्सिंग संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने मेजर सत्यपाल सिंधु

विज्ञापन
42 रोहतक में हरियाणा बाक्सिंग संघ के बैठक को संबो​धित करते मेजर सत्यपाल सिंधु। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा बाॅक्सिंग संघ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। संघ के अध्यक्ष पद पर मेजर (सेवानिवृत्त) सत्यपाल सिंधु को लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया संघ के रिटर्निंग ऑफिसर अजय सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव मंजीत सिंह और राजस्थान बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष मेजर (सेवानिवृत्त) सत्यपाल सिंधु, महासचिव ओमबीर हुड्डा, कोषाध्यक्ष हितेश देशवाल, उपाध्यक्ष एडवोकेट नवीन, रणबीर, यशवीर राघव और रविंद्र पन्नू, संयुक्त सचिव प्रियंका तेवतिया, नवीन हुड्डा, अनिल शर्मा और सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राहुल, संदीप मोर, सोनू मालिक और बलजीत संधू को बनाया गया है।
मेजर सिंधु ने कहा कि संघ की ओर से एक नवंबर से बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी जिनमें हर जिले से खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। चुनाव के दौरान प्रदेश के कोच व खिलाड़ी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक संघ के सचिव मंजीत सिंह ने कहा सिंधु का अनुभव संघ के लिए बहुमूल्य रहेगा। मुझे विश्वास है कि उनकी अगुवाई में बाॅक्सिंग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें