संवाद न्यूज एजेेंसी
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने मुख्य वक्ता गायक केडी का स्वागत किया। कहा कि स्वीप का लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। गायक ने कहा कि स्वीप भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। वर्ष 2009 से हम भारत के निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रसिद्ध गायक ने अपने गानों के माध्यम से विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया। डॉक्टर लाज कौशल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर संध्या, डॉक्टर वंदना, डॉक्टर मोनिया, नीलम यादव, सविता, रेनू जांगड़ा, जसवंत जाखड़ आदि सभी मौजूद थे।