फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह लाख बीपीएल राशन कार्ड बनाए, वोट डालते ही काट दिया : रंगा

Mon, 29 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20बावल में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
बावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को सुमेर जेलदार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुन्नीलाल रंगा ने कहा कि चुनाव से पहले 11 लाख बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए थे। वोट डालते ही धारकों के कार्ड काट दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में वोट चोरी करके सरकार बनाई जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने कहा कि कांग्रेस जनता को जागरूक किया जा रहा है। 15 नवंबर से जिले में ग्रामीण और बूथ स्तर पर वोट चोरी के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में आंबेडकर चौक से भगतराम चौक तक पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर एससी सेल जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, ईश्वर महलावत, नरेश कुमार, सुमेर जेलदार, चरणसिंह एडवोकेट, साधु सिंह, पूर्ण सिंह, हरचंदपुर सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें