फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनंत चतुर्दशी भगवान अनंत का पूजन किया

Sun, 07 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर, मोहन नगर में भगवान अनंत का पूजन कराते पं.
विज्ञापन
सोनीपत। बगलामुखी विष्णेश्वर महादेव मंदिर मोहन नगर में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान अनंत का पूजन किया गया। व्यवस्थापक रामकृष्ण पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान गुंजन पाठक ने बताया कि भाद्रमास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को अनंत भगवान का पूजन होता हैं। अनंत भगवान श्री कृष्ण का ही रूप है। एक बार युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि कौन सा ऐसा व्रत पूजन किया जाए जिससे मृत्यु लोक में मनुष्य सुखी रह सके।
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि वह अनंत भगवान का पूजन करो। प्राचीन काल में कौंडिन्य ऋषि ने अपने पत्नी सुशीला के साथ अनंत भगवान का पूजन किया था जिसके प्रताप से ऋषि कौंडिन्य ने धन, पुत्र एवं यश कृति प्राप्त किया। इस दौरान संतोष ठाकुर, ध्रुव कुमार झा, रामकुमार पाठक, सोहन राउत, प्रकाश मिश्रा, हर्ष, वैष्णवी, आराध्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें