फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से चंद कदम दूर रेहड़ी संचालक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाने से चंद कदम दूर ही दो युवकों ने रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले एक शख्स को लूट लिया। सिटी पुलिस ने मामले में दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से रेवाड़ी के गांव सूमाखेड़ा निवासी अमृतलाल फिलहाल शहर के मोहल्ला सैनीपुरा कुतुबपुर में परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह शहर में ही रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। सोमवार की रात वह रेलवे कॉलोनी की तरफ से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था।
जीआरपी थाना से महज कुछ कदम आगे चलते ही डबल फाटक अंडरपास के किनारे दो युवक खड़े थे। दोनों युवकों ने अमृतलाल को रोक लिया और चाकू मारने की धमकी दी। धमकाते हुए युवकों ने उसकी जेब से 3 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित के अनुसार वारदात को अंजाम देने वालों में विकास नगर निवासी पवन व बंजारवाड़ा निवासी शिवा शामिल हैं। सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें