फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैव विविधता पार्क के लिए वन मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दक्षिणी हरियाणा-ग्रामीण उत्थान संस्था ने गांव भूड़पुर में पंचायत भूमि पर जैव विविधता पार्क विकसित करने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरिंद्र यादव ने पत्र कहा है कि गांव भूड़पुर में पंचायत की 50 एकड़ भूमि है। उसमें कई वनस्पतियों के पौधे लगे हैं। इसमें जाल, कैरी, रोज, खीजडी, खैरी, नीम, हिगोट के साथ कीकर के पेड़ हैं जो फैल रहे हैं। इसमें पक्षी, जंगली जीव-जंतु, मोर, कोयल, बुलबुल, गीदड़, खरगोश आदि रहते हैं। दो जोहड़ भी हैं। ऐसे में इसको जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें