फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव मुसेपुर और नैनसुखपुरा नशा मुक्त गांव घोषित

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04डीएसपी पवन कुमार ग्रामीणों को जागरूक करते हुए। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। डीएसपी पवन कुमार ने पुलिस टीम के साथ रविवार को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव मुसेपुर व नैनसुखपुरा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव मुसेपुर व नैनसुखपुरा को नशा मुक्त गांव घोषित किया।
इस दौरान थाना जाटूसाना की प्रभारी निरीक्षक सीमा कुमारी भी मौजूद रहीं। डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम प्राथमिकता है। नशा समाज का दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं और यूथ क्लब अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अनेक नशाग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। स्थानीय प्रशासन की मदद से ऐसे युवाओं का इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें, ताकि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें