फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी से भड़के लक्ष्मी नगरवासी, नारनौल मार्ग पर दो घंटे जाम

Tue, 08 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सड़क पर लगाया लोगों ने जाम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर के लोग मंगलवार को सीवर ओवरफ्लो और घरों में दूषित पानी की सप्लाई की समस्या के खिलाफ सड़क उतर आए। नाराज लोगों ने सुबह करीब 9 बजे नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जाम के कारण नारनौल मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मामले की सूचना दी। जाम लगने की सूचना के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया। बाद में डीएसपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
उन्होंने लोगों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद स्थानीय लोग जाम खोलने के लिए राजी हो गए। करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में पिछले 9 महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप भार्गव ने बताया कि लक्ष्मी नगर में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़क पर जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा घरों में भी दूषित और गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया।
लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर स्थिति देखने नहीं पहुंचा।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सीवर और पेयजल की समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सड़क पर लगाया लोगों ने जाम। संवाद

सड़क पर लगाया लोगों ने जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें