दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
कुंड। जिला भाजपा खोरी मंडल की ओर से रविवार को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष सरपंच नरेश यादव नरू ने की। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई जिसमें मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित सात सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में भाजपा का इतिहास और विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, वैचारिक अधिष्ठान, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाएं तथा संगठन की कार्य पद्धति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कार्य विस्तार की दृष्टि विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मंच संचालन मंडल महामंत्री अरूण धारण ने किया, जबकि आगंतुक अतिथियों का स्वागत मंडल महामंत्री प्रदीप ठेकेदार ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण श्योराण, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष हुकमचंद यादव, सिंह राम महलावत, नितेश अग्रवाल और मनोज सैनी ने भी विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू यादव, खोल मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव सहित कई पदाधिकारी, सरपंच और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।