लाफ्टर थैरेपी के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में नगर थाना में लाफ्टर थेरेपी के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि खुलकर हंसने से हम सभी अपने में शुद्ध रक्त व भरपूर ऑक्सीजन का लाभ उठाते हैं। हमें एक ऐसा व्यक्ति बनना है जो हंसता हुआ अपने काम में जुटा रहता है व थोड़े समय में बिना थके अधिक काम कर लेता है।
इस कारण सफलतम जीवन व्यतीत करता है। परिवार में बच्चों को प्रसन्न रहने के लिए प्रोत्साहित करें व आप भी उनके साथ मिलकर हंसे। कार्यक्रम में सभी को लाफ्टर थेरेपी के विभिन्न अभ्यास कराएं। कार्यक्रम में पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने प्राणायाम व योगासन का अभ्यास कराया।