फोटो : 7खरखड़ा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं। निबंध में लक्ष्मी और स्लोगन लेखन स्पर्धा में मुस्कान प्रथम रहीं।
डॉ. सुशीला लांबा के नेतृत्व में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्या डॉ. सुधांशु ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं जिस पर समाज का उत्थान और पतन दोनों निर्भर करते हैं। एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को अपने बारे में सोचने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
डॉ. मनु कुमार ने कहा कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, मुस्कान द्वितीय, कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, वीरवती द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. मनु कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. भारत, डॉ. प्रदीप, डॉ. सरिता और डॉ. शिल्पा शामिल रहीं। संचालन डॉ. एकता ने किया। समापन पर प्राचार्या डॉ. सुधांशु ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।