फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्वचा में नमी की कमी एक्जिमा का कारण

Mon, 09 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु जैन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हवा और ठंड के कारण त्वचा की नमी में कमी एक्जिमा का सबसे बड़ा कारण है। यही वजह है कि नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज एक्जिमा पीड़ित आ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु जैन ने बताया कि सर्दियों में त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है जिससे त्वचा रूखी, खुरदरी और संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में एक्जिमा के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है, वहीं कई नए मरीजों में भी इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
खुजली, लाल चकत्ते, जलन और त्वचा फटने जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो बार-बार गर्म पानी से नहाते हैं या अधिक साबुन का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

इससे त्वचा की नमी और तेजी से खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई मरीज घरेलू नुस्खों या बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का प्रयोग कर लेते हैं, जिससे बीमारी और बढ़ जाती है।
एक्जिमा के कई प्रकार हैं। इनमें एटोपिक डर्मेटाइटिस आम है। इसके अलावा कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, सेबोरिक डर्मेटाइटिस और डिशाइड्रोटिक एक्जिमा शामिल है।
तेज खुजली, त्वचा का लाल या काला पड़ना, रूखापन और पपड़ी बनना, त्वचा में दरारें या रिसाव, लंबे समय में त्वचा मोटी हो जाना एक्जिमा के लक्षण हैं।

सर्दियों में गुनगुने पानी से ही स्नान करें
त्वचा रोग विशेषज्ञ ने लोगों को सलाह दी कि सर्दियों में गुनगुने पानी से ही स्नान करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। साबुन का सीमित उपयोग करें और खुशबूदार या केमिकल युक्त उत्पादों से बचें। ऊनी कपड़े सीधे त्वचा के संपर्क में न पहनें, इससे खुजली बढ़ सकती है। डॉ. अनु ने कहा कि एक्जिमा लंबे समय तक चलने वाली बीमारी हो सकती है, लेकिन सही देखभाल और समय पर इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी बताया कि यदि खुजली ज्यादा हो, त्वचा से पानी निकलने लगे या संक्रमण के लक्षण दिखें तो तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
विज्ञापन

एक्जिमा होने के कारण

एलर्जी या इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी

धूल, मिट्टी, साबुन, डिटर्जेंट या केमिकल से संपर्क

मौसम में बदलाव (सर्दी में ज्यादा), तनाव



एक्जिमा का इलाज

एक्जिमा पूरी तरह खत्म नहीं होता लेकिन नियंत्रण में रखा जा सकता है:

त्वचा को हमेशा मॉइस्चराइज रखना

हल्के, बिना खुशबू वाले साबुन का इस्तेमाल

डॉक्टर की सलाह से क्रीम

खुजली बढ़ाने वाली चीजों से बचाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें