फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बृजेंद्र के बयान पर श्रम मंत्री का पलटवार: बोले- उचाना उपमुख्यमंत्री का हलका, वहां हुए अनगिनत कार्य

Sat, 19 Aug 2023 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

राज्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में चुनाव होने वाले इसलिए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला राजस्थान में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री अनुप धानक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा सरकार में समान रूप से विकास हुआ है। उचाना तो उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हलका है, वहां तो अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। वह शुक्रवार को रेवाड़ी में परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


कहा था, दुष्यंत चौटाला उचाना में विकास कार्य नहीं गिना सकते
श्रम मंत्री हिसार के भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के एक बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुष्यंत चौटाला उचाना में विकास कार्य नहीं गिना सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन सरकार में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव होने वाले इसलिए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला राजस्थान में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, मंत्री बोले- होगी कार्रवाई
रेवाड़ी शहर के बाल भवन में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में श्रम मंत्री अनूप धानक ने गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आगे से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिन विभागों से संबंधित परिवाद रखें जाते हैं, उनके विभागाध्यक्ष व कर्मचारी बैठक में अनुपस्थित रहेंगे तो समाधान कैसे संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। साथ ही जनसेवा से जुड़े कार्यों में सजगता बरतते हुए अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। बैठक में 17 परिवादों को रखा गया था, जिनमें से 13 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि चार का अगली बैठक तक समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

किसान की फसल निजी स्कूल के दूषित पानी से हो रही खराब
बैठक में कोसली निवासी एक परिवादी ने मंत्री को बताया कि एक निजी स्कूल का दूषित पानी लंबे समय से उसके खेतों में जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। दूषित पानी की वजह से उसकी करीब पांच एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। इस पर मंत्री ने एसडीएम कोसली को मामले की जल्द जांच के बाद समाधान करने के आदेश दिए।

एक अन्य मामले में धारूहेड़ा की एक सोसाइटी पर का करीब 32 लाख रुपये का बिजली बिल आने पर मामले की जांच के बाद जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये परिवाद भी रखे गए
बैठक में परिवादी गांव करावरा मानकपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि वर्ष 2021-22 में कराए गए विकास कार्यों की पेमेंट की अदायगी सरपंच द्वारा नहीं की जा रही है, लुहाना निवासी बीर सिंह द्वारा 4 अप्रैल 2023 को दो भैंस चोरी हो गई थीं। इसकी शिकायत खोल थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा। गांव जोनियावास निवासी पुष्कर की गांव में एक कंपनी है, जाे दवाइयां तैयार करने के बाद दूषित पानी को गावं की भूमि में डाला जाता है। इस कारण पूरे गांव के सभी सबमर्सिबल पंप का पानी दूषित हो गया है, जिसे न तो पी सकते हैं और न ही पशुओं के पीने योग्य है, जबकी कंपनी द्वारा 2019 में दूषित पानी को अन्य स्थान पर डालने का लिखित में पत्र दिया हुआ है, लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर रही। भटसाना निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसके गांव का सारा गंदा पानी तालाब में जाता है।

इस साल अधिक वर्षा होने पर तालाब की दीवार टूटने से सारा पानी उसके खेत में भर गया जिससे उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई थी। इसके बारे में सरपंच काे भी वगत कराया गया था, लेकिन समाधान व मुआवजा नहीं मिला। दड़ौली निवासी विक्रम सिंह, विजयपाल, सतवीर ने बताया कि हीरा सिंह नाम से जाने वाली टंकी के ऊपर से जो तार गुजर रहे हैं, वह खेतों में काफी नीचे लटके हुए हैं, जिसकी वजह से खेतों में ठीक प्रकार से बिजाई नहीं की जा सकती है और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बिजली के खंभे खड़े हैं, लेकिन उन पर तार नहीं खींचे गए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इन मामलों काे सुनने के बाद मंत्री अनूप धानक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

यह रहे मौजूद
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, जजपा जिला अध्यक्ष विजय सिंह, प्रशासन की ओर से डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी दीपक सहारण, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, डीएमसी उदय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें