रेवाड़ी। सांझरपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए गया 14 वर्षीय छात्र घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में छात्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही राज हाई स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। सुबह 11 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई।