रेवाड़ी। स्थानीय रुस्तगी सभा के प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हुए चुनाव में कुलदीप को प्रधान बनाया गया।
चुनाव संरक्षक सुरेश रुस्तगी, वरिष्ट सदस्य हरी शंकर रुस्तगी, रामावतार रुस्तगी, डॉ. रामोतार रुस्तगी, हरिदत रुस्तगी, बाबूलाल रुस्तगी की मौजूदगी में हुआ। चुनाव में रुस्तगी परिवारों से 77 सदस्यों ने शिरकत की, 77 सदस्यों की सर्वसहमति से चुनाव हुआ है।