रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले कुलदीप यादव काफी लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए छात्र हितों के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के गिए इस नवीन दायित्व को सच्ची निष्ठा, मेहनत व लगन से निभाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, सह प्रभारी अन्नपूर्णा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा व जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव का आभार प्रकट किया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में जिले से पूर्व छात्र नेता एडवोकेट हिमांशु सिराधना गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। इससे पहले हिमांशु सिराधना प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी वरुण श्योराण, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव जगदीश सिराधना व गुर्जर समाज के लोगों का आभार जताया।