रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के पांचवें दिन रंगोली, ग्रुप डांस और पेट्रीयोटिक ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस में कृति और रंगोली स्पर्धा में राजश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डीसी अभिषेक मीणा, जिला बाल कल्याण परिषद ने विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं। शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रूचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तरीय बाल महोत्सव 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान जिले के 150 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे हैं। आज की प्रतियोगिताओं में जिला के 43 गैर सरकारी और 3 सरकारी विद्यालयों के कुल 387 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आगे बताया कि 23 अक्तूबर को पेट्रीयोटिक ग्रुप सॉन्ग (चतुर्थ वर्ग), क्लासिकल सोलो डांस (तृतीय वर्ग) और रंगोली (तृतीय वर्ग) का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप डांस (चतुर्थ वर्ग) में कृति शर्मा प्रथम, ख्वाहिश द्वितीय, हर्षदा तृतीय रहीं। पेट्रीयोटिक ग्रुप सॉन्ग (द्वितीय वर्ग) में अश्मिता प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, अनितेश तृतीय रहे। चार्वी, रेनिशा, आद्या ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
रंगोली (चतुर्थ वर्ग) की स्पर्धा में राजश्री प्रथम, भावना द्वितीय, तमन्ना, खुशी, स्वेता, निकिता, भूमिका व खुशी तृतीय रहीं। बिंदीय, तनिष्क, तानिया, रिया दुबे, चेस्टा, जागृति, नेहा, अनिशा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निर्णायक मंडल में पायल यादव, विनीता रानी, सविता मदान, मदन डागर, श्रीपति सेखावत, अंकुर, नीलम, सुषमा, सुरेन्द्र मोरवाल, भुपेन्द्र, अजय कुमार और रवि यादव शामिल रहे।