फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली बार सदस्य ममता बनीं अधिवक्ता परिषद हरियाणा की संयोजक

Wed, 27 May 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ममता यादव का स्वागत करते अधिवक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
कोसली। अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय बैठक में ममता यादव को प्रांत की महिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। माधव सृष्टि भवन समालखा में आयोजित बैठक में घोषणा की गई। ममता यादव को यह दायित्व मिलने की खुशी में कोसली के अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ममता ने राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। कहा कि अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी ने उन पर विश्वास व्यक्त करके ये दायित्व सौंपा है वो इस दायित्व को निष्ठा पूर्वक निभाएंगी। इस अवसर पर जयकिशन ढिल्लों प्रधान कोसली बार, मनोज यादव उपप्रधान, पूर्व बार प्रधान अरुण यादव, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें