फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पॉलीथिन मुक्त अभियाम में प्रथम ग्राम पंचायत कोलाना सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 05:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रथम आने पर सम्मानित करते। स्त्रोत: ग्रामीण - फोटो : credit
विज्ञापन
कुंड। खंड खोल की ग्राम पंचायत कोलाना ने स्वच्छता और पॉलीथिन मुक्त अभियान में जिला रेवाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा की ओर से पलवल में आयोजित राज्य स्तरीय सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण पवार ने कोलाना के सरपंच राजीव यादव और ग्राम सचिव जसवीर यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोलाना ने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव में खेल मैदान, शहीद स्मारक, सचिवालय, पार्क और पौधरोपण आकर्षक ढंग से विकसित किए गए हैं। पंचायत द्वारा बनाई गई जागृति पेंटिंग गांव में प्रवेश करते ही मन मोह लेती है। समय-समय पर चलाए जाने वाले सफाई अभियानों में ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
पूर्व सरपंच मनोज शास्त्री के कार्यकाल में शुरू हुआ यह अभियान आज सरपंच राजीव यादव की अगुवाई में नई दिशा प्राप्त कर रहा है। राजीव यादव स्वयं श्रमदान कर ग्रामीणों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करने पर सरपंच राजीव यादव ने कहा कि यह उपलब्धि ग्रामवासियों, पंचायत सदस्यों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि कोलाना गांव स्वच्छता और विकास की दिशा में आगे भी मिसाल कायम करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें