रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की ओर से संस्कार प्रकल्प के तहत भारत को जानो प्रतियोगिता कोनसीवास रोड स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसमें 10 स्कूलों को सीनियर व जूनियर वर्ग के 35 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
संयोजक योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व वंद मातरम गायन से हुई। मुख्य अतिथि संजय व विशिष्ट अतिथि जगमोहन अग्रवाल रहे। मुख्य अतिथि संजय डाटा ने भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता करवाने विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस तरह कि प्रतियोगिता से बच्चे देशभक्ति के प्रति जागरूक होते हैं। भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग मे प्रथम राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, आरपीएस स्कूल हांसाका द्वितीय, राठ इंटरनेशनल स्कूल कुंड तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में प्रथम आरपीएस स्कूल हांसाका, द्वितीय यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल कोसली, तृतीय राठ इंटरठेशनल स्कूल कुंड रहा।