फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

Mon, 18 Nov 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मिलते शिक्षक अवार्डी संगठन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य व नेशनल अवाॅर्डी टीचर संगठन की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
राज्य व राष्ट्रीय शिक्षक अवाॅर्डी संगठन से जुड़े शिक्षकों ने रविवार को पानीपत में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मंत्री ने अवाॅर्डी शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। संगठन के राज्य प्रधान राजेंद्र शर्मा ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। प्रधान राजेंद्र शर्मा ने अवाॅर्डी शिक्षकों की मांग शिक्षा मंत्री के सामने रखीं। इनमें 2 साल का सेवा विस्तार, 2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि एवं आनलाइन तबादला नीति में 5 अंक देने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने इन मांगों को विधानसभा सत्र के बाद उच्चाधिकारियों से बातचीत करके पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से मिलने के बाद उनके भाई हरपाल ढांडा से भी शिष्टाचार भेंट की। जल्द ही चंडीगढ़ में मंत्री से मिलकर अवाॅर्डी शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें पानीपत के स्टेट अवाॅर्डी जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया एवं राजेश पूनिया जयदीप रणबीर कुंडू एवं मीना कंबोज को राज्य कार्यकारिणी में लिया गया। इस अवसर पर सभी जिलों से लगभग 50 अवाॅर्डी शिक्षक उपस्थित हुए। संगठन के प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रमोद ने बताया कि की मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई एवं आगामी योजना पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें