फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज की छात्राएं उपविजेता

Sat, 10 Oct 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में 7 और 8 अक्तूबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में किशन लाल पब्लिक (केएलपी) कॉलेज की छात्राएं उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए कॉलेज की खिलाड़ी शीतल को बेस्ट खो-खो खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज की ओर से शीतल, वंशिका, अनुराधा, निहारिका, शिवानी, गनिका, यशिका, नैन्सी, वर्षा, प्रियंका और शगुन ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया। टीम की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कविता गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना को सफलता का आधार बताया।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स कोच अंकित, डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्सना, नित्यानंद और प्रदीप अहलावत सहित अन्य शिक्षक एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें