केएलपी कॉलेज में आयोजित हवन-यज्ञ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज के संस्थापक किशनलाल शर्मा की 130वीं जयंती हवन-यज्ञ के साथ मनाई गई। इस अवसर पर किशनलाल पब्लिक कॉलेज और पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष अशोक सोमाणी ने कहा कि संस्थापक स्वर्गीय किशन लाल शर्मा व उनकी पत्नी जावित्री देवी ने शिक्षा के क्षेत्र में इस इलाके पर जो उपकार किया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में आनंद स्वरूप डाटा, सत्येंद्र प्रसाद (टपूकड़ा वाले), एनके गुप्ता और मुकेश भट्टेवाला ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर रजनी शर्मा, ईशान, विनय शर्मा, मातादीन, ओपी चौधरी, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. रानी अरोड़ा, डॉ. डीके शर्मा, एलएम गोड और पूर्व प्राचार्य डॉ. रति पाल सिंह उपस्थित रहे।