फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी व भारती प्रथम

Sun, 12 Oct 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 8प्रतिभा खोज कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
बावल। राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में खुशी व भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान, हरियाणवी कविता में कामिनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारती, नेहा और कशिश की टीम प्रथम रही। वहीं पोस्टर मेकिंग में निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण में अनुप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री दुर्गा दत्त गोयल और विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच खातिवास प्रवीण कुमार रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य ममता गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की ओर से 6, 7 और 8 नवंबर को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के लिए प्रतिभाओं के चयन हेतु आयोजित किया गया है। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कॉलेज की करीब 42 विधाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संगीत, कला, थिएटर, साहित्य, नृत्य और वाद-विवाद जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
युवा कल्याण समिति के विशेष सदस्य एवं प्रोफेसर राजेश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के लिए बाहरी विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम मौजूद थी। इसमें कोरियोग्राफर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें