फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिट्टी के तेल के गोले नष्ट करेंगे मच्छरों के अंडे

Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 2मीरपुर जोहड़ में डेंगू की रोकथाम के लिए पानी में मिट्टी के तेल के गोले बनाकर डालते स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। स्वास्थ्यकर्मी मच्छरों के लार्वे को नष्ट करने के लिए जगह-जगह भरे बारिश के पानी में मिट्टी के तेल से मिश्रित मिट्टी के गोले डाल रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बता रही हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक 1434 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 17 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू पॉजिटिव 4 मरीजों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं मलेरिया के अबतक 7 केस भी मिल चुके हैं। डेंगू के अबतक मिले 17 मामलों में 13 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। इस साल अभी तक टीमों ने 11 लाख 24 हजार 359 से ज्यादा घरों में जाकर पानी की टंकी, कूलर, गमले आदि की चेकिंग की है। इनमें 1029 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है उन्हें नोटिस दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है यही कारण है कि डेंगू के केस ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हैं, क्योंकि जिले के कुछ गांव को छोड़कर अन्य गांव में फॉगिंग ही नहीं हुई। इस कारण लोग मच्छरों से ज्यादा परेशान हैं।


डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए बरतें सावधानी

डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें। कूलर, टंकी और अन्य बर्तनों को नियमित रूप से साफ करें। घरों के आसपास सफाई रखें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का उपयोग करें। मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें। यदि आपको डेंगू के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घरों में हौद, कूलर आदि में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। जहां बारिश का पानी भरा है, उसमें मिट्टी के तेल से मिश्रित मिट्टी के गोले डाले जा रहे हैं ताकि मच्छरों का लार्वे नष्ट हो जाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।- विरेंद्र सिंह यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें