फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तलवारबाजी अकादमी की 5.52 लाख से सुधरेगी दशा

Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में चल रही तलवारबाजी अकादमी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में चल रही तलवारबाजी अकादमी की दशा सुधारी जाएगी। अकादमी के हॉल में टिन शेड, रसोई और मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 5.52 लाख रुपये खर्च होंगे। खेल विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
राव तुलाराम स्टेडियम में वर्ष 2019 में तलवारबाजी का सेंटर शुरू हुआ था। यहां आज 55 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेंटर के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की स्पर्धा में दिखाई है।
विज्ञापन

इसके दम पर राज्य सरकार ने सेंटर की जगह आवासीय अकादमी शुरू की है। प्रशिक्षक राजपाल यादव ने बताया कि इन 7 वर्षों में खिलाड़ी 60 स्टेट, 30 नेशनल स्तर पर मेडल जीते हैं। इंटरनेशनल स्तर पर भाग लेकर खिलाड़ी पदक भी जीत चुके हैं।
चार सीनियर खिलाड़ी खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त कर चुके हैं। इनमें 3 फौज व एक ग्रुप डी में लगे हैं। अलग-अलग राज्यों से 10 खिलाड़ी यहां आकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके अलावा 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लाखों रुपये का कैश अवॉर्ड भी जीता है।

प्रशिक्षक राजपाल यादव ने बताया कि तलवारबाजी अकादमी में झारखंड के 2, महाराष्ट्र के 1, यूपी के दो, छत्तीसगढ़ का एक, राजस्थान के दो खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोई खिलाड़ी एक साल तो कोई दो साल से कोचिंग ले रहे हैं। 1 जम्मू व 1 चंडीगढ़ से भी पहुंचने वाला है।
विज्ञापन

-
वर्जन
अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। हॉल में टिन शेड, रसोई व मुख्य द्वार बनाने के लिए मुख्यालय से साढ़े 5 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसका टेंडर भी लग गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।- राजपाल यादव, कोच, तलवारबाजी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें