संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने रविवार को बुढ़पुर, लाखनौर, कालूवास, धारूहेड़ा की कॉलोनी नरेश विहार, नारायण विहार, करण कुंज, शहर की शिव काॅलोनी, विजय नगर, अर्जुन नगर, सैनी मोहल्ला में जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पंजाब सरकार हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी ने एसवाईएल पर झाड़ू फेर दी है। केजरीवाल व भगवंत मान ने दक्षिणी हरियाणा के साथ छल किया है। अगर केजरीवाल व भगवंत मान एसवाईएल का पानी नही दे सकते तो यहां की जनता उनको वोट क्यों देगी। उन्होंने कहा कि चिरंजीव राव ने लगातार 5 साल लोगों की आवाज को विधानसभा में उठाया है लेकिन आम आदमी पार्टी केवल चुनाव में दिखाई दे रही है।