फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी

Mon, 30 Sep 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विश्व हृदय दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अंबेसडर विक्टोरिया यादव ने बताया कि हृदय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है ताकि लोग जीवनचर्या में बदलाव कर स्वस्थ रह सकें।
उन्होंने कहा कि विश्व हृदय दिवस पर हृदय रोग की रोकथाम और प्रबंधन के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह एक वैश्विक पहल है जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है, इसके माध्यम से लोगो को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करना आवश्यक है। संतुलित आहार में फल, सब्जियां और सभी अनाज शामिल होना चाहिए। तनाव प्रबंधन के लिए योग प्राणायाम और ध्यान जैसे उपाय भी अपनाने चाहिए। नियमित स्वास्थ्य की जांच से किसी भी समस्या का समय का पता लगाया जा सकता है। तेज चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, टेनिस खेलना और रस्सी कूदना जैसे एरोबिक व्यायाम आदि भी रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं जिसमें उच्च रक्तचाप और हृदय गति कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें