रेवाड़ी। रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी मेला के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लिए गाड़ी संख्या 04709/04710, हिसार- ढेहर का बालाजी - हिसार मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 4709, हिसार- ढेहर का बालाजी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10 मार्च तक (03 ट्रिप) हिसार से 21:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 4:00 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04710, ढेहर का बालाजी-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 से 11 मार्च तक (03 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 4:30 बजे रवाना होकर 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हांसी, बवानी खेडा, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली, कोसली, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व द्वितीय शयनयान एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। इस रेलसेवा में द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित होंगे।