फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रन फॉर डेवलपमेंट प्रतियोगिता में कर्मवीर चौहान प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनूका। आरामनगर-कनूका ग्राम पंचायत की ओर से मंत्री डॉ. बनवारी लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को रन फॉर डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवकों ने साईं मंदिर आरामनगर से बस स्टैंड कनूका तक करीब 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। इसके लिए उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कर्मवीर चौहान ने प्रथम, देवेंद्र रेंचू ने द्वितीय एवं राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 5 विजेता विकास, अश्वनी, जितेन्द्र, अजय, अंकित को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुंदनदास जनसेवा ट्रस्ट के प्रधान मुकेश कुमार, आरामनगर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत, पंच रमेश यादव, सुरेन्द्र थानेदार, रामोतार चौहान, श्योताज भारद्वाज, सतबीर पंच, राकेश राजपूत, केशू पंच, रोशन, दीपक खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें