फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबाल में बुढ़ानी, कबड्डी में रामगढ़ ने गाड़े झंडे

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मीरपुर में नेहरू युवा केंद्र तथा ज्ञानवृक्ष फाउंडेशन शाखा मीरपुर के सहयोग से रविवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि वार्ड नंबर 13 के जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों तथा कार्यक्रम के आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इसमें वॉलीबाल, प्रो-कबड्डी, 100 मीटर एवं 400 मीटर महिला व पुरुष दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी में गांव बुढ़ानी की टीम ने प्रथम स्थान व गांव मूंदी की टीम ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया। वहीं वॉलीबाल में गांव रामगढ़ प्रथम व गांव मीरपुर की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में मेघा ने प्रथम व मुस्कान ने द्वितीय स्थान व 400 मीटर में नेहा ने प्रथम तथा मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम व प्रताप ने द्वितीय स्थान तथा 400 मीटर की दौड़ में सागर प्रथम स्थान व कुणाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर गांव मीरपुर शिक्षा समिति के अध्यक्ष हेडमास्टर उदयराज राव नंबरदार ने समस्त ग्रामवासियों व सरपंच ग्राम पंचायत मीरपुर संजू देवी की तरफ से मुख्यातिथि का स्वागत किया। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से करतार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों, सरपंच व पंचायत सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर उदयराज राव नंबरदार ने गांव मीरपुर में पेयजल की गंभीर समस्या के बारे में मुख्यातिथि को अवगत कराया तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी ने खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मीरपुर के पंचायत सदस्य व सरपंच संजू देवी ने ज्ञानवृक्ष फाउंडेशन के कार्यकर्ता मुकेश कुमार और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें