फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतियोगिताओं में कारगिल सदन बना विजेता

Sun, 02 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विजेता बच्चे सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते। स्रोत : स्कूल - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
विज्ञापन
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में कनिष्ठतम समूह स (कक्षा 6) की अंतरसदनीय अंग्रेजी कथा वाचन, वक्तृत्व कला व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन कारगिल व रेजांगला सदनों के बीच किया गया। सभी वरिष्ठ सदनों के विभाजन अनुरूप कथा वाचन, वक्तृत्व कला व काव्य पाठ के लिए अलग-अलग विषय रखे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी मेजर जय सिंह राठौड़, उप-प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी व विद्यालय वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका के रूप में निर्णायक मनोज कुमार ओझा, शिवानी यादव, टीजीटी, विज्ञान व ज्योतिबाला, काउंसलर, मौजूद रहे।
कविता पाठ में नन्हें सैनिकों को तुकबंदी और लय के माध्यम से आत्मविश्वास से अपनी अभिव्यक्ति का एक मंच प्रदान किया। कैडेटों ने असाधारण कविता पाठ कौशल का प्रदर्शन किया और अपने भावों, स्वरों और प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। अंतिम परिणाम अनुसार अंग्रेजी वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में कारगिल सदन की कैडेट भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें