फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

Mon, 18 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी के कराटे खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते हैं। इनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। दो दिवसीय चैंपियनशिप टॉकरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल और भूटान सहित कई देशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने अनुशासन, के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में समीक्षा, अक्षरा सिंह, ऋषि गर्ग और कनिष्क यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किए। वहीं विशाल सिंह और एकांश यादव ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा देवांश, शकुंत सिहाग, तनमय, लक्षित और धैर्य यादव ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। हालांकि वे पदक जीतने से चूक गए, लेकिन उनके खेल कौशल और संघर्ष भावना की सभी ने प्रशंसा की। कोच और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सफलता का मुख्य आधार बताया।
प्रशिक्षकों ने कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भविष्य में भी खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें