फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिला प्रधान बने करण सिंह गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित (सर्व कर्मचारी सघं हरियाणा) जिला रेवाड़ी का चुनाव सर्व सम्मति से हमसा राज्य प्रधान हितेन्द्र सिहाग की अध्यक्षता में करवाया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान करण सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपप्रधान हरिओम शर्मा, उप प्रधान नरेश चौहान, उप प्रधान महिला अनीता, सचिव इंद्रजीत, खंजाची राजेश शर्मा, प्रैस सचिव सुनील कुमार, सह संचिव मनोज कुमार जांगड़ा, ओडिटर-1 सोमबीर, ओडिटर महिला-2 पूनम देवी, विशेष सलाहकार सोमवीर सिंह, सलाहकार-1 जोगिन्द्र सिंगला, कमेटी सदस्य अनीता देवी, आकड़ा विशेषज्ञ दीपेन्द्र कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य ब्रहमप्रकाश, आकड़ा सहायक बिजेन्द्र रंगा व सुरेन्द्र सिंह चुने गए।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य कमेटी के सदस्य सुजान मालडा, राज्य प्रचार सचिव व जिला प्रधान सर्व क्रर्मचारी संघ रेवाड़ी धनराज भी उपस्थित रहे। जिले में करीब 100 से ज्यादा लिपिक साथियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया का कार्य उप अधीक्षक विजय यादव एंव देवेन्द्र कुमार के मार्ग दर्शन में समपन्न किया गया। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रि स्टाफ एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान करण सिंह गुर्जर ने निर्णय लिया कि पंचकुला में 10 जनवरी को शिक्षा सदन सेक्टर-5 में होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें