फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 8 ओवरलोड वाहन जब्त, 5.76 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया है। उन पर 5.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन माफियाओ में हड़कंप मच गया।बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तमाम बंदिशों के बावजूद ओवरलोड वाहन बेहिचक गुजर रहे हैं। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार, सीआईडी विभाग से सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने आरटीए से मोटर वाहन ऑफिसर नरेश कुमार को साथ लेकर शनिवार को हाईवे पर डेरा डाल दिया।
विज्ञापन

8 ओवरलोड वाहन जब्त किए

सीएम फ्लाइंग और आरटीए की संयुक्त टीम ने जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से लेकर कसौला तक तमाम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। जिन पर 5 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना करते हुए उन्हें जब्त कर पार्किंग में खड़ा करा दिया गया है।
राजस्थान की तरफ से आते हैं ओवरलोड व्हीकल

दरअसल, राजस्थान की तरफ से बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन रेवाड़ी के रास्ते आगे की तरफ गुजरते हैं। इनमें ज्यादातर ओवरलोड वाहन पत्थर, बजरी, रोड़ी से भरे होते है। इनके अलावा टाइलों से भरे ओवरलोड वाहन भी इसी रास्ते से होकर निकलते है। हाईवे से गुजरने वाले इन ओवरलोड वाहनों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम की तरफ से शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें